सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ चमोली में सेवा पखवाड़े का शुभारम्भ

Spread the love

30 से अधिक विभागों ने लगाए स्टॉल, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना को समर्पित ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारम्भ शनिवार को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने देखा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कृषि, समाज कल्याण, सैनिक कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, गृह, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, पशुपालन, सहकारिता, सेवायोजन सहित 30 से अधिक विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक थराली भूपाल राम टम्टा ने की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के अंतर्गत प्रियंका पत्नी आशीष, प्रेमा मेहता पत्नी गंगाराम चौहान, रेखता देवी पत्नी आशीष सिंह, ममता देवी पत्नी संदीप मलगाई, अनामिका पत्नी अभिषेक, डॉली रावत पत्नी यशपाल रावत को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई। पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजेश, राजेन्द्र सिंह, गीता देवी एवं सुनीता सिंह को दुग्धारू पशुओं के लिए पोषक आहार (फीड सप्लीमेंट) वितरित किया गया। कृषि विभाग द्वारा चयनित दस कृषकों को कृषि मिनी किट प्रदान की गई, जिसमें पावर वीडर एवं ब्रश कटर उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में राज्य मंत्री हरक सिंह, रामचंद्र गौड़, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बलबीर घुनियाल, ब्लॉक प्रमुख बिनीता देवी, भेषज संघ अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल, जिला महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, नगर पंचायत नंदप्रयाग अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रौतेला, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर के सभासद दीपक भट्ट, दीपक बिष्ट, संजय कुमार, गजेंद्र रावत, विक्रम सिंह बत्र्वाल, नवल भट्ट, रघुवीर सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *