चित्रकला, निबंध, भाषण और प्रोजेक्ट प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया भाग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत चित्रकला, निबंध, भाषण और प्रोजेक्ट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम पार्षद अमित नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी कौशल, रचनात्मकता, नवाचार, सामाजिक सरोकार और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करना है। चित्रकला प्रतियोगिता में रिया प्रथम, दीपिका द्वितीय और साधना तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में अवनी चौहान प्रथम, दिव्या रावत द्वितीय और राज नेगी तृतीय रहे। प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के टीम वर्ग में टीम-1 के आयुश शाह, अभिषेक कुमार, रिया बिष्ट और राज नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम-2 में पुष्कर सिंह नेगी, रविंद्र कुमार, आदिति भट्ट और प्रियंका की टीम द्वितीय रही, जबकि टीम-3 के प्रणव रावत, प्रेरणा और शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी प्रथम, प्रियांगना द्वितीय और आश मोहम्मद तृतीय रहे। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य मुकेश बाबू, संजीव चंद्र सहित शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।