पेंटिंग प्रतियोगिता में नैना और ईशिका ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार : राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर चार में ‘मेरी आवाज सुनो जनकल्याण समिति’ और ‘राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ’ के संयुक्त तत्वावधान मे पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ महमूदा मुस्कान और किरन डोबरियाल ने किया।


प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नैना प्रथम, हर्षिता द्वितीय और आशिका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में ईशिका ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और देवांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता डंडरियाल, पार्षद आरती खर्कवाल और मनोज नौडियाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *