सेवा सुशासन दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान का हुआ आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड शासन एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल व निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड के निर्देशानुसार गुरूवार को एकेश्वर ब्लॉक के जनता इण्टर कॉलेज कमलपुर, संगलाकोटी मे सेवा सुशासन दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।


प्रधानाचार्य संजय सिंह रावत ने विशेष प्रार्थना सभा में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने सेवा एवं सुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रवक्ता अंग्रेजी किशन सिंह सर्गवान छात्रों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। प्रवक्ता रसायन विभाग अनूप कुमार ने छात्रों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मध्य सुशासन, जनसेवा, समाजोपयोगी गतिविधियों तथा विकसित भारत 2047 की परिकल्पना हेतु जागरूकता फैलाना एवं विभिन्न शैक्षणिक व रचनात्मक गतिविधियों का सफल संचालन करना रहा। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी अनिर्ल ंसह नेगी, शिक्षक विजय पाल आर्य, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *