संदिग्ध परिस्थितियों में शाखा के प्रबंधक की मौत, कमरे में लटका मिला शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय स्टेट बैंक की धुमाकोट शाखा के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उनके कमरे से रस्सी के सहारे एक सरिये से लटका शव बरामद किया है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या का मान रही है।


भारतीय स्टेट बैंक की धुमाकोट शाखा के प्रबंधक गणेश सिंह नेगी के स्वजन उन्हें कल से फोन कर रहे थे। लेकिन, वह फोन नहीं उठा रहे थे। गुरूवार सुबह उनके पिता ने बैंक के एक कर्मी को फोन कर बेटे के कमरे में जाकर बात करवाने का आग्रह किया। जब कर्मी कमरे में पहुंचा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था, जबकि किचन में गणेश का शव एक सरिये से बंधी रस्सी के सहारे लटक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शरीर को रस्सी से उतार चिकित्सालय भेजा। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गणेश ने कुछ समय पूर्व ही बैंक में कार्यभार संभाला था। वे मेरठ से स्थानांतरित होकर धुमाकोट आए थे। शाखा प्रबंधक के माता-पिता मेरठ में थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत श्रद्धापुरी फेस-2 में रहते हैं। जबकि उनकी पत्नी कोटद्वार के मोहल्ला गाड़ीघाट में रह रही हैं। दो माह पूर्व जब गणेश का धुमाकोट स्थानांतरण हुआ तो उनकी पत्नी भी उनके साथ आ गई और कोटद्वार में रहने लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *