लैंसडौन पहुंचेंगे एनएसए अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन पहुंचेंगे। गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय पहुंचने पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का सैन्य परंपराओं के अनुरूप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोनों अधिकारियों के दौरे को लेकर सेना की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


19 सितंबर को दोनों अधिकारियों का लैंसडौन में रात्रि प्रवास भी रहेगा। इस दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। साथ ही सेना की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर सैन्य गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी लेंगे। बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय लैंसडौन का यह पहला दौरा है। उनके पहली बार रेजिमेंटल सेंटर पहुंचने को लेकर गढ़वाल राइफल्स के अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह है। वहीं, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का भी गढ़वाल राइफल्स के साथ विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *