सेवानिवृत्त हुए डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी का सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के प्रतिष्ठित फिजीशियन डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी के 29 वर्षों की राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर कोटद्वार महापौर शैलेंद्र रावत ने अपने कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान महापौर ने डॉ. ध्यानी को सम्मानित करते हुए उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया।


महापौर शैलेंद्र रावत ने कहा कि डॉ. जगदीश प्रसाद ध्यानी ने चिकित्सा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देकर जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। उनके समर्पण और योगदान से समाज को लाभ मिला है। उन्होंने डॉ. ध्यानी के सेवानिवृत्त जीवन के लिए स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। महापौर ने कहा कि जीवन के नए चरण में भी डॉ. ध्यानी का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए उपयोगी रहेगा। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला महामंत्री सुरेंद्र आर्य, नगर अध्यक्ष विकास मित्तल, सुखरौ मंडल अध्यक्ष प्रेमा खंतवाल, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल अध्यक्ष आशीष रावत, नगर आयुक्त पी.एल. शाह, कोटद्वार विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र नेगी, रजत भट्ट, मुकुल नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितिक नेगी सहित पार्षदगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *