जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार के वरिष्ठ फिजीशियन डा. जीसी ध्यानी 29 वर्ष की सेवा के बाद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए।

फिजीशियन डा. जीसी ध्यानी वर्षों से बेस अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। हालांकि उनका एक बार पौड़ी व एक बार उत्तरकाशी के लिए स्थानांतरण हुआ था, लेकिन वे पौड़ी चिकित्सालय में मात्र तीन माह व उत्तरकाशी के चिकित्सालय में चार माह ही सेवा दे पाए। क्षेत्र के लोगों की मांग पर शासन स्तर पर उन्हें फिर से कोटद्वार चिकित्सालय में स्थानातंरित करना पड़ा। वर्ष 2016 में संयुक्त चिकित्सालय को बेस चिकित्सालय का दर्जा मिलने के बाद से जेसी ध्यानी के कंधों पर जिम्मेदारी बढ़ गर्ई। डा. जेसी ध्यानी के सेवानिवृत्त होने के बाद डा. शिवम नेगी के कांधों पर अधिक जिम्मेदारी आ गई।