यूपी से उत्तराखंड में पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे थे श्रद्घालु,जेसीबी-वैन की टक्कर में सात घायल

Spread the love

 

 

बनबसा। पूर्णागिरि दर्शन को जा रहे श्रद्घालुओं का वाहन बीती देर रात बनबसा हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कुल सात लोग चोटिल हो गए। सभी घायलों का टनकपुर अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। शनिवार को बदायूं से कुछ श्रद्घालु मां पूर्णागिरि दर्शन को आ रहे थे। तभी चंदनी के पास हाईवे में बनबसा की ओर जा रहा जेसीबी वाहन संख्या यूपीबीटी 3964 जो कि लाइट बंद करके अंधेरे में हाईवे पर चल रहा था।
अनियंत्रित होकर ईको वाहन संख्या यूपी 25 सीवाई 3448 से भिड़ गया। हादसे में प्रमोद कुमार पुत्र दया राम, शिवालाल पुत्र ऐवज लाल, सुरेंद्र पुत्र जगपाल, रेवती पत्नी रामपाल, चंद्रकला पत्नी सुखदेव और महादेवी पत्नी मुकेश सभी निवासी बदायूं यूपी मामूली रूप से चोटिल हो गए। जबकि सुरेश पुत्र मुकेश कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को 108 वाहन से देर रात उपजिला अस्पताल टनकपुर लाया गया। ड़ आफताब ने बताया कि सभी श्रद्घालुओं का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *