उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस पर हल्द्वानी जेल से रिहा होंगे सात कैदी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। इस बार गणतंत्र दिवस पर हल्द्वानी उप कारागार से सात कैदी रिहा होंगे। उप कारागार प्रशासन की रिपोर्ट के बाद राज्यपाल ने इन कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी है। ये कैदी जेल में 66 फीसदी से अधिक की सजा काट चुके हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष अधिकांश सजा काट चुके और अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को रिहा किया जाता है। इस बार भी गणतंत्र दिवस पर उप कारागार से सात कैदी रिहा होंगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि कैदियों की रिहाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। शासन के पत्राचार के बाद राज्यपाल ने सात कैदियों की रिहाई को स्वीति दी है। उन्होंने बताया कि रिहा होने वाले कैदियों में धारा 306, 307, 420 और 326 अभियुक्त शामिल हैं। जो अधिकांश सजा जेल में काट चुके हैं। बताया कि जेल के अंदर इन कैदियों का व्यवहार काफी अच्छा रहा है। उनके अच्टे आचरण को देखते ही उन्हें रिहा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!