उत्तराखंड

पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा के नेतृत्व में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संपूर्ण उत्तराखंड में चुनाव का माहौल नजर आ रहा है। मंगलवार को रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के पट्टी बच्छणस्यू के कांडई में कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रुद्रप्रयाग के कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा ने बूथ प्रभारियों के साथ आगामी विधानसभा के चुनाव की बारे में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान रुद्रप्रयाग विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की संभावित उम्मीदवार लक्ष्मी राणा एवं रुद्रप्रयाग प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट मौजूद थे। इस बैठक में आगामी 9 जनवरी को श्रीनगर में आयोजित होने वाली प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए भी विस्तार से चर्चा हुई एवं कई महत्वपूर्ण भी निर्णय लिए गए। कार्यक्रम के दौरान तिलक राज शर्मा, लक्ष्मी राणा, नरेंद्र बिष्ट, अंकुर रौथाण, वीरेंद्र बुटोला, लक्ष्मण रावत एवं अन्य कई सम्मानित सदस्यों ने अपने विचार साझा किए। इसके अलावा चौन सिंह पवार, बंटी जगवाण, त्रिलोक सिंह रौतेला, मनोज रौथाण, चंद्रमोहन, धर्मा लाल, दिनेश प्रसाद ममगांई, राजपाल कंडारी, विजय पाल सिंह नेगी, शिवलाल, जगत सिंह नेगी, सहित अन्य अनेकों कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि पिछले करीब 5 सालों के दौरान भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलने के अलावा अन्य कोई काम नहीं किया है। इसी को लेकर पार्टी द्वारा प्रदेश में एवं सोशल मीडिया पर ‘तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा र्केपेन भी तेजी से चलाया जा रहा है। इस र्केपेन के जरिए सीधे भाजपा पर प्रहार किया जा रहा है और लोगों को भाजपा सरकार की कुनीतियों से अवगत कराने की कोशिश की जा रही है। उत्तराखंड की जनता भी अब देवभूमि में विकास के लिए एक बार पुन: कांग्रेस पार्टी के समर्थन में आवाज बुलंद कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!