मीनाक्षी बड़थ्वाल को दिया शैल पुत्री सम्मान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के पदमपुर मोटाढांक स्थित ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति की ओर से भारतीय नव वर्ष और नवरात्र आरंभ होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका मीनाक्षी बड़थ्वाल को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शैल पुत्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ मां शारदा एवं भगवान श्री राम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व स्वस्ति वाचन कर किया गया। वक्ताओं ने सभी लोगों को भारतीय नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए सुख और शांति की कामना की। तत्पश्चात शिक्षिका मीनाक्षी बड़थ्वाल को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक सेवा के लिए अंगवस्त्र, ट्रॉफी एवं सम्मान पत्र देकर शैल पुत्री सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम में रमाकांत कुकरेती, कुलदीप मैंदोला, नीरजा गौड़, सुबोध गौड़, सुनीता मंगाई, दिनेश चंद्र चौधरी, नंदन सिंह नेगी, मनमोहन काला, रेखा ध्यानी और सोम प्रभा कंडवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *