शतरंज में अथर्व व शिवांश शर्मा रहा विजेता

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बलूनी माइंड मास्टर्स के तहत विद्यालयों के लिए अंतरविद्यालयी शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शतरंज और कैरम के फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे।


बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शतरंज के सीनियर बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल के अथर्व ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कांवेंट के शिवांश शर्मा उपविजेता रहे। सीनियर बालिका वर्ग में हेरिटेज की स्वर्णिमा नेगी विजेता और बलूनी पब्लिक स्कूल की स्वर्णिमा रावत उपविजेता रहीं। जूनियर बालक वर्ग में कांवेंट के श्रियान्शु कुक्शाल ने बाजी मारी, जबकि एसजीआरआर के शाश्वत नेगी दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल की सौम्या खर्बंदा विजेता और हेरिटेज की अदीता रावत उपविजेता रहीं। कैरम के जूनियर बालक वर्ग में बलूनी पब्लिक स्कूल के आयुष कोटनाला विजेता और नवयुग के प्रतीक उपविजेता रहे। सीनियर बालक वर्ग में नवयुग के अभय रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीसीजी के अंकुर शाह उपविजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में बाल भारती की नाविका विजेता और टीसीजी की लक्ष्याक्षा भंडारी उपविजेता रहीं। वहीं, सीनियर बालिका वर्ग में टीसीजी की आयुषी ने विजेता का खिताब जीता और नवयुग की ज्योति गौर उपविजेता रहीं। पारितोषिक वितरण समारोह में राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम के बाक्सिंग कोच नितिन नेगी एवं बलूनी पब्लिक स्कूल की निदेशिका अभिलाषा भारद्वाज ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *