प्रतियोगिताओं में जशोधरपुर के होनहारों ने लहराया परचम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्या भारती से संबद्ध महादेव सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल जशोधरपुर के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समारोह के दौरान सम्मानित किया गया।


आयोजित प्रतियोगिता में पौड़ी सम्भाग के छह संकुलों से 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बौद्धिक वर्ग में जशोधरपुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल किया। कथा-कथन में कक्षा आठ की कृष्टीना रावत, गीत में कक्षा आठ की कृतिका, विज्ञान प्रदर्श में कक्षा सात की अदिति रावत और विज्ञान प्रयोग में ऋषभ सिंह ने बाजी मारी। इसी क्रम में सांस्कृतिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कक्षा छह की कृतिका, कक्षा सात की अदिति और कक्षा आठ की आयुषी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। क्रीड़ा वर्ग में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। शिशु वर्ग में वंशिका ने चक्का फेंक और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा पांच के सक्षम ने चक्का फेंक तथा शिवांश ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *