परीक्षा देने के बाद भी दिखा दिया अनुपस्थित

Spread the love

उत्तरकाशी। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के पीजी कॉलेज के बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। उन्हें परीक्षा देने के बाद भी अनुपस्थित या बैक दिखाया गया है। समर्थ पोर्टल से उनके परिणाम भी गायब हो गए हैं। छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय की गलती से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न छात्र संगठन और विद्यार्थियों ने नारेबाजी की। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। कॉलेज गेट पर कुलपति का पुतला भी दहन किया गया। छात्रों ने विश्वविद्यालय की लापरवाही को भविष्य के लिए खतरा बताया। कई विद्यार्थियों के परिणाम में अनुपस्थित, रिजल्ट लेटर और बैक दर्शाया गया है। तकनीकी लापरवाही के कारण समर्थ पोर्टल पर अंक भी गायब हैं, जबकि वे पहले पोर्टल पर देखे जा रहे थे। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को आईडी कार्ड नहीं मिलने से भी परेशानी है। इन कमियों के बावजूद उनसे परीक्षा शुल्क लिया जा रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने परिणामों की दोबारा जांच की मांग की। उन्होंने परीक्षा रिकॉर्ड और उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन को कहा। सही अंक परिणाम में जोड़ने की मांग भी रखी गई। समर्थ पोर्टल से गायब परिणामों को जल्द अपडेट करने को कहा गया।
छात्रों ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *