एमबीपीजी और तहसील से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

 

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के लिए जिले में बनाए गए 1010 बूथों पर वृहद मतदाता हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हो गई है। पहले दिन शुक्रवार को हल्द्वानी के एमबीपीजी और तहसील परिसर से हुई। तहसीलदार सचिन कुमार ने ‘वोट करेगा नैनीताल के हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से मतदान की अपील की। स्वीप ब्लक समन्वयक मोनिका चौधरी ने सक्षम ऐप और वोटर हेल्पलाइन पर मिलने वाली जानकारियों के बारे में बताया। साथ ही कोई भी मतदाता न टूटे की मुहिम के लिए डोर टू डोर संपर्क में सहयोग करने की भी अपील की। यहां बीएस बिष्ट, दिनेश बेलवाल, नरेंद्र सिंह, प्रदीप बिष्ट समेत करीब 150 लोग मौजूद रहे। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि एमबीपीजी कलेज में भी हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई है। बताया कि जिले में रामनगर, लालकुआं, कालाढूंगी, रामनगर, कलेक्ट्रेट नैनीताल, नगर पालिका परिसर नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल में भी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सहायक रिटर्निग अधिकारी करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *