सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सिरोहबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट का कार्य शुरू हो गया है। करीब 60 वर्षों से भूस्खलन की समस्या से प्रभावित इस क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सुरक्षात्मक एवं स्थिरीकरण कार्य किए जाएंगे। कार्य को नवंबर 2027 तक पूर्ण करने की समयसीमा निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर स्थित सिरोहबगड़ क्षेत्र लंबे समय से भूस्खलन की समस्या के कारण यातायात के लिए संवेदनशील बना हुआ है। बरसात के दौरान यहां भूस्खलन होने से मार्ग बाधित होने के साथ ही स्थानीय लोगों, चारधाम यात्रियों एवं अन्य यात्रियों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के स्थायी ट्रीटमेंट का कार्य शुरू होने से इस समस्या का समाधान होगा। प्रस्तावित ट्रीटमेंट कार्य के तहत क्षेत्र में स्थायी कार्य किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *