बंदरों के उत्पात से परेशान, ईओ को दिया ज्ञापन

Spread the love

डोईवाला। नगरीय क्षेत्रों में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बंदरों का झुंड घरों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों में लगातार घूम रहा है। इनके कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय है। समस्या के समाधान के लिए सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। प्रेमनगर बाजार, मिल रोड और रेलवे रोड पर भी बंदरों की समस्या बनी रहती है। सभासद प्रतिनिधि प्रकाश कोठारी ने बताया कि ज्ञापन देकर मांग की गई है कि विभाग की विशेषज्ञ टीम को बुलाकर बंदरों को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई की जाए ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *