चुनावी सरगर्मी बढ़ी, छात्राएं संभाल रहीं प्रचार की कमान

Spread the love

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव की तिथियों की घोषणा होते ही चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। तिथियों के एलान के साथ ही भावी प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि इस बार के प्रचार अभियान में छात्राएं विशेष रूप से अग्रणी भूमिका निभाती नजर आ रही हैं।विभिन्न छात्र संगठनों और निर्दलीय प्रत्याशियों की समर्थक छात्राएं प्रचार में लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। कक्षाओं और विभागों में सघन जनसंपर्क साधने के साथ-साथ छात्राओं की टोलियां शहर के आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों के घर-घर जाकर भी वोट मांग रही हैं। वहीं, दूसरी ओर, छात्राओं में टिकट की दावेदारी के संबंध में भी भारी कश्मकश बनी हुई है। विभिन्न संगठनों से टिकट पाने के लिए दावेदार छात्राएं अपनी मजबूत पकड़ साबित करने में जुटी हुई हैं। ऑफलाइन प्रचार और घर-घर जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये भी प्रचार को धार दी जा रही है। वहीं, विवि प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है।
परिसर में चुनाव समिति की सिफारिशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *