जखोली। ब्लॉक की रतनगढ़-रहड़, गोरपा कुरछोला, सुमाड़ी-सिलगांव-सकलाना मार्ग पर दोनों तरफ झाड़ियां होने से विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राएं व राहगीरों को जंगली जानवरों से खतरा बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जखोली रेंज हरीश थपलियाल ने बताया कि जंगली जानवरों के छुपने के लिए स्थान झाड़ियां सबसे अच्छा विकल्प हैं और मानव वन्य जीव संघर्ष से बचाव के लिए अपने आसपास की झाड़ियो को बढ़ने न दें। श्री वासुदेव टैक्सी सूमो यूनियन के अध्यक्ष हरीश पुंडीर ने कहा बरसात में सड़कों के दोनों ओर झाड़ियां उगी हैं जिससे मोड़ों पर सामने आ रहे वाहन नहीं दिख रहे हैं यह दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। वही पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने कहा कि बरसात रुकते ही झाड़ियों को साफ करवाया जाएगा। वहीं लोनिवि के सहायक अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सैनी ने कहा कि लोनिवि की ओर से लगातार सड़कों से झाड़ियों को काटने का काम चल रहा है।