शिक्षकों के रिक्त पद एक सप्ताह में नहीं भरे तो होगा आंदोलन

Spread the love

नंदानगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नंदानगर में प्रवक्ता के पांच और सहायक अध्यापक का एक पद रिक्त होने से अभिभावकों में नाराजगी है। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह में सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।विद्यालय में एसएमसी और पीटीए की बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में करीब 350 छात्राएं हैं। हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता तथा विज्ञान के सहायक अध्यापक का पद रिक्त है। इससे छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मौके पर सोबती देवी, ग्राम प्रधान कुमजुग चंद्रकला देवी, देवकी देवी, नंदूराम, सरोजनी देवी, कविता देवी, देवेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, भागा देवी और शीला देवी आदि मौजूद रहे।

गौरीकुंड में सफाई न होने पर जताई नाराजगी
फाटा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल ने शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग की चिकित्सा इकाई सोनप्रयाग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दवा, आकस्मिक सेवाओं, साफ-सफाई और अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरीकुंड अस्पताल में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने सफाईकर्मी और वार्ड ब्वॉय को नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जीवनरक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक, आकस्मिक सेवाओं और फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने को कहा। कहा कि मोबाइल टावर के कारण भवन की छत से हो रही सीलन के स्थायी समाधान के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र भेजकर टावर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *