उत्तराखंड

गंगोत्री, यमुनोत्री धाम सहित ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत हर्षिल धराली, मुखबा गांव सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र में शुक्रवार को भी जमकर बर्फबारी हुई। जबकि जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में आसमान में काले बादल छाए रहे। वहीं बर्फबारी से हर्षिल क्षेत्र के काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं। काश्तकारों की माने तो साल के शुरुआती दौर में होने वाली यह बर्फबारी सेब की फसल के लिए लाभदायक है। जिले में पिछले दो-तीन दिन से मौसम खराब है। बीती देर रात और शुक्रवार को दोपहर में गोमुख, गंगोत्री धाम, नेलांग, हर्षिल, मुखबा, धराली, बगोरी, सुक्की, झाला, पुराली छोलमी सहित यमुनोत्री धाम और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जो गुरुवार को भी जारी रही। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री से लेकर सुक्की टप तक बर्फबारी का सिलसिला जारी है। साल में दूसरी बार हुई यह बर्फबारी सेब की फसल के लिए वरदान है। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बाद सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय में गत दो दिन से आसमान में घने काले बादल छाये रहे। कहीं-कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!