Uncategorized

कुछ जिपं सदस्य गलत काम करवाने को दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं : बसंती देव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर: जिला पंचायत सदस्यों से वार्ता विफल होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कुछ जिपं सदस्य गलत काम करवाने के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनके भ्रष्टाचार की खुद ही जांच चल रही है। सारे आरोप बेबुनियाद हैं। वह गलत कार्य कर जनता के धन का दुरुपयोग नहीं होने देंगी। जिन सदस्यों ने बात करनी है, वह सदन में सबके सामने करें। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव ने नौ जिला पंचायत सदस्यों के साथ पत्रकार वार्ता कर धरना प्रदर्शन कर रहे जिला पंचायत सदस्यों के सवालों के जवाब भी दिए। अध्यक्ष ने कहा कि दो बार धरना स्थल पर जाकर उनकी बात सुनी गई। सारे सवालों के जवाब पंचायत एक्ट दिखाकर दे दिए गए हैं। जिला पंचायत में सभी सदस्यों को बराबर धनराशि बांटी गई है। कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव नजदीक है। कुछ सदस्य राजनीतिक रोटियां सेंक ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अवरुद्ध करने का काम कर रहे है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब भी उन्हें देगी। काम कर रहे कर्मचारियों को डराया जा रहा है। वह इस तरह के कृत्यों से झुकने वाली नहीं हैं। जिला पंचायत में नियमानुसार कार्य होगा। इस अवसर पर जिपं सदस्य जर्नादन लोहुमी, गोपाल किरमोलिया, प्रभा दानू, चंदन रावत, पूरन गढ़िया, मदन लाल, नरेंद्र लाल, जिपंस भावना दोसाद के प्रतिनिधि भुवन दोसाद, जिपं सदस्य सुनीता आर्या के प्रतिनिधि जगदीश आर्या मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!