वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर जारी होगा विशेष डाक आवरण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अदम्य साहस, वीरता और स्वाभिमान की प्रतीक वीरांगना तीलू रौतेली की 365वीं जयंती के अवसर पर भारतीय डाक विभाग, पौड़ी मंडल की ओर से 8 अगस्त को उनके सम्मान में विशेष डाक आवरण (स्पेशल कवर) जारी किया जाएगा। इस अवसर पर कोटद्वार स्थित तीलू रौतेली चौक में विशेष समारोह आयोजित कर आवरण का विधिवत विमोचन किया जाएगा।


भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वीरांगना तीलू रौतेली का शौर्य, नेतृत्व और मातृभूमि के प्रति समर्पण उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर है। उनके सम्मान में जारी किया जा रहा यह विशेष डाक आवरण न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके प्रेरणादायी जीवन और वीरता से परिचित कराना भी है। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी। डाक विभाग के अधिकारियों ने कहा कि देश की महान विभूतियों के सम्मान में विशेष डाक आवरण और डाक टिकट जारी करने की परंपरा उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं को अपने इतिहास, संस्कृति और वीर नायकों से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *