कोटद्वार-पौड़ी

नाटक से आध्यात्मिक रहस्यों की दी जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: दीपावली के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के नजीबाबाद रोड स्थित स्थानीय सेवा केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र के सदस्यों ने संगीत और नाटक के माध्यम से आध्यात्मि रहस्यों को उजागर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल की महिला अध्यक्ष अनीता आर्य ने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर हम सबको समाज के एक गरीब व्यक्ति के जीवन में खुशी लाने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही सभी लोगों को पटाखे रहित दीपावली मनाकर प्रदूषण कम करने में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। केंद्र संचालिका बहन बी के ज्योति ने कहा कि दीपावली के पर्व पर जलाया जाने वाला सबसे बड़ा दीपक परमात्मा का प्रतीक होता है। सभी को अच्छे गुणों को अपनाना चाहिए जिससे घर परिवार में सुख शांति बनी रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!