उत्तराखंड

न्याय पंचायत सतेराखाल में खेल महाकुंभ शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। न्याय पंचायत सतेराखाल खेल महाकुंभ का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। जिसमें न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंडर 17 में 800 मीटर दौड बालक वर्ग में पीयूष एवं 600 मीटर दौड बालिका वर्ग विजेता मानसी अब्बल रही। राइका मालतोली के क्रीड़ा मैदान में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ क्षेपंस हरीश लाल टमटा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी एवं प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानाचार्य सेमवाल ने कहा कि हमें खेल भावना से खेलना चाहिए और हर प्रतियोगिता में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल महाकुंभ में नारी, खतेणा, स्युपुरी, दरम्वाड़ी एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कियाघ्। इस अवसर पर कबड्डी, एथेलेटिक्स दौड, लम्बी कूद, गोला, देंक, चक्का देंक समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली एवं अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग नारी के छात्र विजेता रहे। 100 मी दौड़ अंडर 17 मेघा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, 100 मी बालक वर्ग अंडर 17 में अनुज ग्राम नारी, 200 मी बालक वर्ग अंडर 17 में गगन ग्राम नारी, 400 मी अंडर 17ातुराज ग्राम नारी, 800 मी अंडर 17 विजेता पीयूष ग्राम खतेणा, 600 मी बालिका वर्ग में मानसी ग्राम स्युपुरी, लम्बी कूद अंडर 17 में सृष्टि ग्राम नारी एवं ऊंची कूद मेंसिया नवोदय विद्यालय मालतोली विजेता रही। इस अवसर पर संयोजक मंडल के व्यायाम शिक्षक अक्षित लौहान, आशीष चमोला, कुलदीप बिष्ट, विशन नेगी, मोहन सिंह पंवार, गिरीश जोशी, कीर्तन सिंह रौथाण, ललित मोहन सेमवाल, सुरेश मलासी, महिपाल लाल कोहली समेत कई छात्र मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!