युवाओं को बांटी खेल सामग्री, नशे से दूर रहने को किया जागरूक

Spread the love

विकासनगर। ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने और उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पछुवादून विकास मंच ने बुधवार को लक्खनवाला के युवाओं को वॉलीबॉल, नेट और अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। इस दौरान युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और मिल जुलकर कार्य करने की भावना विकसित होती है।उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए जिससे क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा खेलों की ओर आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में अपार प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। खेल युवाओं को टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, हार-जीत को समान भाव से स्वीकार करने और जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। युवाओं से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और नशा करने वालों से दूरी बनाए रखने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुंदरलाल, मुकेश गौड़, दानिश अली, सुनील तोमर, विकास कुमार, नवीन कुमार, राकेश कुमार, वीर सिंह राणा, अमन बिजल्वाण, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *