श्रीनगर में शुरू हुई कोविड-19 की पूल सैंपलिंग

श्रीनगर। कोविड-19 को लेकर श्रीनगर में पूल सैंपलिंग शुरू हो गई है। इसके लिए जिला स्तर पर खिर्सू ब्लॉक के लिए गठित की गई पूल सैंपलिंग टीम ने दो दिन में 160 से अधिक लोगों के सैंपल ले लिए हैं। सैंपलिंग बढ़ाने के लिए टीम की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूल सैंपलिंग टीम में शामिल डा.अभिजीत राठी ने बताया कि बुधवार से श्रीनगर में पूल सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन नगर पालिका परिषद में 80 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि गुरूवार को थाना कोतवाली में भी पुलिस कर्मियों व अन्य सहित 80 से अधिक लोगों के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि अन्य संस्थानों में जाकर भी टीम सैंपलिंग कर रही है। इस दौरान लोगों को कोविड-19 को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। टीम में डा. विनीत दिक्षित, डा. शशांक डोभाल, डा.अनिल बिष्ट, डा. पंकज भट्ट, डा.अनुराधा उपाध्याय त्यागी आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *