एनआईटी के लिए बजट स्वीकृत होने पर जताई खुशी

श्रीनगर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी भवनों के निर्माण हेतु 909.85 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दिए जाने पर भाजपा जिला पौड़ी अध्यक्ष संपत सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट व खिर्सू मण्डल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, सौरभ भारती आदि ने खुशी जताई है। इसके लिए उन्होंने एमएचआरडी मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। कहा एनआईटी के निर्माण कार्य शुरू होने पर बाहर से आए प्रवासी लोगों को भी रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही बैंक, स्कूल, हास्पीटल आदि की सुविधा मिलेगी। खुशी जताने वालों में खिर्सू मंडल के विधायक प्रतिनिधि नितिन घिल्डियाल, जगमोहन तड़ियाल, महामंत्री अनिल भण्डारी, उपाध्यक्ष सुनील कगडियाल, हरीश चौहान, मीना गैरोला, विकास हंस, प्रमोद उनियाल, बृजमोहन बहुगुणा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *