उत्तराखंड

किसानों की आय दोगुनी करने का काम कर रही प्रदेश सरकार: जोशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। बाजपुर में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है। राज्य के सीएम पुष्कर धामी लगातार प्रदेश के विकास में लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान किसानों को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का उल्लेख है, सरकार इसे शीघ्र लागू करेगी। कहा किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा, किसानों के लिए काम किया जा रहा है और जवानों के लिए भी सरकार काम कर रही है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अभियान प्रदेश में टेड़ा गया है। एक अधिकारी जो पोस्टिंग लेने के बाद जा नहीं रहा उसे सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान जोशी ने शहीद तारा सिंह दसौनी की बुजुर्ग मां का भी सम्मान किया।
सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बाजपुर के हरिपुरा हरसान पहुंचने पर पर जोरदार स्वागत किया गया। पंजाबी समाज के लोगों ने कैबिनेट मंत्री को पगड़ी और तलवार भेंट की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद वह हरिपुरा हरसान स्थित तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त समाजसेविका उमा जोशी के आवास पर पहुंचे। यहां उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भाजपा सरकार के कामों को गिनाया। कहा प्रदेश के विकास के लिए सरकार काम कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने भी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का अभिवादन किया। संचालन महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने किया। यहां उमा जोशी, मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, बिट्टू चौहान, अमर पांडे, मेजर सिंह, खीम सिंह दानू, गोपाल कोछड़, एनडी जोशी, विमल शर्मा, एस पांडे, गुरब ख्श सिंह, रघवीर सिंह, सुखजीत सिंह, मोहन पांडे, विमल कुमार, हेम भट्ट, मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।
इंका का नाम शहीद तारा सिंह दसौनी रखने की मांग- समाजसेविका उमा जोशी ने मंच से ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने उनके गांव के इंटर कलेज का नाम शहीद तारा सिंह दसौनी के नाम पर रखने की मांग की। कहा कि ये मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन ग्रामीणों की भावनाओं को पूरा नहीं किया जा रहा है। गणेश जोशी ने ग्रामीणों की इस मांग को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
राजेश को बताया सरकार का प्रतिनिधि- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंच से ही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बाजपुर से विधानसभा प्रत्याशी रहे राजेश कुमार को सरकार का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके विभाग का या सरकार से संबंधित कोई भी काम किसी ग्रामीण को पड़े तो वह राजेश को बताएं उस काम को पूरा कराया जाएगा। कहा कि राजेश चुनाव हारा है पर उसकी पार्टी चुनाव जीती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!