भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विपक्ष पर बरसी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर बरसीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर लाया गया 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक विपक्ष के विरोध के कारण पारित नहीं हो सका जो महिलाओं के हितों के खिलाफ है। अब जिला स्तर पर 25 से रैलियां निकाली जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक महिलाओं को नीति निर्धारण में सशक्त भागीदारी देने वाला था, लेकिन विपक्ष ने संकीर्ण राजनीति के कारण इसे रोक दिया। बिल पास न होने के बाद विपक्ष की ओर से खुशी मनाना उनकी मानसिकता को दर्शाता है। भट्ट ने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ें। विधेयक को पारित न होने देने के विरोध में प्रदेशभर में महिलाओं में आक्रोश है। 24 अप्रैल को देहरादून में प्रदेश स्तरीय आक्रोश रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में पूरे प्रदेश से करीब 10 हजार महिलाएं शामिल होंगी। इसके बाद 25 से 27 अप्रैल तक जिला स्तर और 28 से 30 अप्रैल तक मंडल स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं और आम महिलाओं से रैलियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस मौके पर बबली चौहान, प्रमिला भंडारी, शशि जुयाल, अनीता बुढ़ाकोटी, विनय घिल्डियाल, गणेश भट्ट, शुभम प्रभाकर, ललिता नेगी, प्रीति बडोनी, रेखा रावत आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *