जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिक्षा विभाग को जल्द ही 44 कनिष्ठ सहायक मिल जाएंगे, जिससे विभागीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। सोमवार को शिक्षा परिसर में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की गई।
अपर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल कंचन देवराड़ी ने बताया कि गढ़वाल मंडल को 44 चयनित कनिष्ठ सहायक प्राप्त हुए हैं। कहा कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही चयनित अभ्यर्थियों को जल्द तैनाती दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी चयनित कार्मिकों की पहली तैनाती दुर्गम क्षेत्रों में की जाएगी। गढ़वाल मंडल के सात जिलों में इनकी नियुक्ति से विभागीय कार्यों के संचालन में मजबूती आएगी और लंबित कार्यों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।