बच्चों को गढ़वाली भाषा से जोड़ने की अपील

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र की ओर से आयोजित ‘नरेन्द्र संगीत सप्ताह’ के चौथे दिन के कार्यक्रम का विधायक विनोद कंडारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मातृभाषा से जोड़ना आवश्यक है तभी उनमें संस्कार विकसित होंगे। उन्होंने अभिभावकों से गढ़वाली भाषा, पारंपरिक खान-पान और वेशभूषा से बच्चों को जोड़ने की अपील की। उन्होंने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनमें पहाड़ की संस्कृति और जीवनशैली का सजीव चित्रण मिलता है। कार्यक्रम में अंजलि खरे सहित विभिन्न प्रतिभागियों ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। मां-बेटी सरिता और अंजलि अणथ्वाल की संयुक्त प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *