कोटद्वार-पौड़ी

संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

शैल शिल्पी विकास संगठन की ओर से आयोजित किया गया स्थापना दिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। शैलशिल्पी विकास संगठन की ओर से अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विश्व मानवाधिकार दिवस पर शैलशिल्पी विकास संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन ने जनरल बिपिन रावत व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुरेंद्र लाल आर्य ने कहा कि आज हमें हमारे संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। इसके लिए संगठन के सदस्यों को अलग&अलग जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। मनोज कुमार नाग ने कहा कि आज हमें अपने घर को मजबूत बनाने की जरूरत है। अपने इतिहास और अपने वजूद को खोजने की जरूरत है। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों ने केवल मूलनिवासी बहुजनों को गुमराह करने का कार्य किया है। देश व प्रदेश में फूले& अंबेडकर विचारधारा से प्रशिक्षित नेतृत्व की जरूरत है। गांधी और गोलवरकर के विचारों पर आज देश में विभिन्न पार्टियां कार्य कर रही है। हमें आज बाबा साहब के विचारों पर आधारित एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल की आवश्कयता है। सुधीर कुमार ने कहा कि हमें अपने समाज की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस मौके पर पीपीआईडी राज्य अध्यक्ष प्रमोद कुमार] शिव कुमार] सतीश प्रकाश] प्रीति देवी] विनीता भारती] अनिल कुमार] विनोद कुमार] सुभाष चंद्र] संदीप कुमार] सुनील कुमार] प्रभुदयाल] श्रद्धानंद] केशीराम निराला आदि मौजद रहे। मंच संचालन शैलशिल्पी विकास संगठन के संयोजक विकास कुमार आर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!