जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : विद्यालयी शिक्षा विभाग एवं एससीईआरटी उत्तराखण्ड एवं अजीज प्रेम जी फाउन्डेशन (सहयोगी संस्था) के तत्वाधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चल रही कार्यशाला के दूसरे दिन गुरूवार को छात्र-छात्राओं को लोक नृत्य के अन्तर्गत झोड़ा नृत्य की बारीकियां सीखाई गई। इसका उद्देश्य पहाड़ की संस्कृति और पारंपरिक कला को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि उद्यान एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के सुरेन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को वानिकी एवं उद्यान की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने देश के प्रथम कृषि विश्वविद्यालय गोविन्द बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी। इस दौरान खरीदारी करना, रेस्टोरेंट में खाना आर्डर करना, बस स्टॉप पर दिशा पूछना, टै्रफिक नियम समझना, ऑटो/बस चालक और आम लोगों से बातचीत करना के बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य भगवती सिंह, सीआरपी समन्वयक सुमित शाह, संदर्भदाता मीना अधिकारी, श्रीमती तरूछाया, दीक्षा पाण्डेय, चन्द्रकला, सुमित शाह आदि मौजूद थे। संचालन मीना अधिकारी ने किया।