लाखों की स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ऑपरेशन प्रहार के तहत कीर्तिनगर पुलिस ने चौरास पुल स्थित यूनिवर्सिटी तिराहे के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक नशा तस्कर को 6.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है। कोतवाली निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजू कार्की (28 वर्ष) निवासी बड़ियारगढ़, कीर्तिनगर के रूप में हुई है जो मूल रूप से संगलाकोटी, सतपुली का रहने वाला है। कहा कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की है और अधिक पैसे कमाने के लालच में नशे के कारोबार से जुड़ गया। आरोपी करीब एक माह पहले ही जेल से छूटा था और एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। कहा कि आरोपी का नेटवर्क टिहरी, पौड़ी और चमोली तक फैला हुआ था। वह कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के छात्रों को नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों और अन्य सहयोगियों की गहन जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली कीर्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहने व तस्करी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *