जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर में यात्रियों व शहरवासियों के लिए सार्वजनिक स्थानों में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से समस्याएं हो रही हैं। यात्रियों व शहरवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका से जल्द ही शहर के विभिन्न स्थानों में प्याऊ लगाने की मांग की है।
यात्रियों व शहरवासियों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छ पेयजल नहीं मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी बनी हुई है। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश गौरशाली ने शहर के विभिन्न स्थानों में लोगों के लिए प्याऊ लगाने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन शहरवासियों व यात्रियों के लिए शहर में कही भी पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। जिससे सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि इन दिनों छुट्टियों में महानगरों से भी प्रवासी लोगों का शहर में आना शुरू हो गया है।