विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : मंगलवार को सरस्वती विद्या मन्दिर हाई स्कूल थलीसैंण में छात्रों के सर्वांगीण विकास की श्रृंखला में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने कई वैज्ञानिक मॉडल बनाकर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि दर्शकों की अपने माडलों के माध्यम से विज्ञान के प्रति जागरूक भी किया।


विज्ञान मेले का शुभारंभ मुख्य अथिति डॉ. सुधीर रावत (भौतिक विज्ञान) डिग्री कॉलेज थलीसैंण व विशिष्ट अथिति समााजिक कार्यकर्ता आशाराम पोखरियाल, कुलदीप रावत (डिग्री कॉलेज थलीसैंण), चन्दन जीना (डिग्री कॉलेज थलीसैंण) विद्यालय की कोषाध्यक्षा श्रीमती गीता बिष्ट, विनीता नेगी ने माँ सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। मेले में छात्रों ने विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्न मंच, पत्र वाचन, आशु भाषण आदि प्रस्तुत किये। जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस दौरान छात्रों को सम्बोधित करते हुए डा. सुधीर रावत ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में अभी भी तकनीकी का अभाव है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में तकनीकी शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ता है। विशिष्ट अथिति विनीता नेगी ने विज्ञान के साथ-साथ अपनी संस्कृति को भी बढ़ावा देने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहा विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित होती है, वहीं आम जन में भी विज्ञान के प्रति रूचि जागृत होती है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अखिलेश शुक्ला सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *