देश-विदेश

अचानक पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल, भगवंत मान के कई मंत्रियों के बदले विभाग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

चंडीगढ़, एजेंसी। बुधवार को पंजाब मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। मंत्री अमन अरोड़ा से शहरी विकास विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क वापस ले लिया गया है। हाउसिंग और शहरी विकास विभाग अब सीएम भगवंत मान अपने पास रखेंगे। इसके बदले अमन अरोड़ा को प्रशासनिक सुधार विभाग मिला है। अरोड़ा के पास अब चार विभागों की जिम्मेदारी होगी। आतिथ्य सत्कार विभाग को सीएम ने अपने पास से अनमोल गगन मान को दे दिया है।
वहीं मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा से खाद्य प्रसंस्करण विभाग वापस लिया गया है। अब ये विभाग लालजीत सिंह भुल्लर के पास होगा। वहीं चेतन सिंह चौड़ामाजरा को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सौंपा गया है। मंत्री मीत हेयर से प्रंबधकीय सुधार विभाग वापस लेकर अमन अरोड़ा को सौंप दिया गया है। मीत हेयर से प्रिंटिंग व स्टेशनरी, उच्च शिक्षा विभाग भी वापस लिया गया और जल स्त्रोत व खनन विभाग सौंपे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!