सुखदेव शास्त्री बनें प्रधान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत ध्रुवपुर स्थित आर्य समाज के वार्षिक चुनाव में सुखदेव शास्त्री को प्रधान व रामप्रकाश कौशिक को मंत्री चुना गया। इसके अलावा वीरेंद्र कुमार भारती को उपप्रधान, राजेंद्र सिंह को उपमंत्री, सच्चिदानंद शर्मा को कोषाघ्यक्ष, परमानंद व उज्जवल खेतवाल को प्रचार मंत्री बनाया गया। रणजीत सिंह को लेखा निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महानंद, शूरवीर खेतवाल, रक्षा देवी, गुड्डी देवी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *