निबंध प्रतियोगिता में सुमित नेगी रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : एकेश्वर विकासखंड के पब्लिक इण्टर कालेज सुरखेत में दमदेवल रेंज की पहल पर वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को वनों और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के साथ ही निबन्ध, पोस्टर और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी।
जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता में संजना रावत ने प्रथम, शिव रमोला ने द्वितीय तथा प्रेरणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल कक्षाओं के लिए आयोजित की गई निबन्ध प्रतियोगिता में सुमित नेगी प्रथम, हेमन्त रमोला द्वितीय और सृष्टि रमोला तृतीय रहे। इण्टर कक्षाओं के लिए वन और वन्य जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में मानव बिष्ट ने प्रथम, गौरी नेगी ने द्वितीय और नेहा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि जनमानस को वनों और वन्यजीवों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह को वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के रुप में मनाया जाता है। दमदेवल रेंज के उपवन क्षेत्र अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वनाग्नि से जहां हजारों पेड़-पौधे और जीव-जन्तु जलकर राख हो जाते हैं वहीं वायुमण्डल धुएं से प्रदूषित हो जाता है, धरती का तापमान बढ़ने से पानी के स्रोत सूखने लगते हैं तथा भूमिगत जल स्तर नीचे चला जाता है। इसलिए हमें वृक्षारोपण करना चाहिए और रोपे पौधों का संरक्षण भी करना चाहिए। कार्यक्रम में वन दरोगा महावीर सिंह गुसांई, वन आरक्षी मुकेश कुमार भट्ट, सुरजीत कुमार, विनोद पुरी और संदीप राणा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *