वेदीखाल में सुप्रिया निर्विरोध बनीं अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में छात्र संघ चुनावों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव पद पर एक-एक नामंकन हुए। जिनमें सुप्रिया को अध्यक्ष पद के लिए व अमिशा को महासचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रोफेसर डीपी भट्ट ने शपथ ग्रहण करवाया।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गजराज सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसके बाद छात्र संघ कार्यकारिणी के मनोनीत सदस्य सुंदर बिष्ट, किरण बिष्ट, अभिनव, रिया, कंचन, मानसी बिष्ट ने शपथ ली। प्राचार्य डीपी भट्ट ने कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों को इमानदारी और मनोयोग से महाविद्यालय के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. अवतार सिंह नेगी, डॉ. अनुपम त्यागी, डॉ. राजपाल सिंह चौहान, सतीश चंद्र, भूपेंद्र सिंह कुंवर, डॉ. सुशील भदोला, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. नीलम, डॉ. केएस पुंडीर, डॉ. राम किशनपाल, कार्यालय अधीक्षक महिपाल रावत उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह रावत ने किया।