कोटद्वार-पौड़ी

संस्था ने बदली देहलचौरी विद्यालय की सूरत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज देहलचौरी के कक्ष-कक्षा भवन लम्बे समय से जर्जर अवस्था में पड़े हुए थे। यहां तक कि यहां शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी। दीवारें टूटी थी। लेकिन इस पर सरकारी महकमें की नजर तक नहीं पड़ी। बहुराष्ट्रीय कंपनी एकाम एवं स्टॉप टीयर्स संस्था ने स्कूल की दयनीय स्थिति को देखते हुए यहां पूरी व्यवस्थाएं जुटाई और विद्यालय की तस्वीर बदल डाली। वर्षों बाद विद्यालय की दयनीय स्थिति में सुधार होने पर स्थानीय लोगों ने संस्था का आभार प्रकट किया।
संस्था के संस्थापक प्रमोद बमराड़ा ने बताया कि विगत दिनों संस्था द्वारा एक कार्यक्रम में यहां पहुंचे थे, तो इस दौरान स्कूल की दयनीय हालत देखी गई। उन्होंने कहा कि स्कूल में शौचालय तक की सुविधा नहीं थी। बच्चे खुले में टॉयलेट कर रहे थे। विद्यालय के भवनों के छत पर लगी टीन सेड भी जंग खाकर खराब हो गया था। बारिश होने पर कक्षाओं में पानी टकपता था। विद्यालय के फर्श और दीवारें टूटी हुई थी। मैदान मिट्टी नुमा और खेलने लायक नहीं था। इसे देखते हुए एकाम कंपनी ने अपने सीएसआर फंड के जरिए स्कूल में तमाम व्यवस्थाएं सुधारने में आगे आयी और आज घुत्त सिंह गुंसाई राइंका देहलचौरी की दयनीय स्थिति को सुधारा। यहां नया शौचालय बनाने के साथ ही विद्यालय भवनों पर रंगरंगोन से लेकर तमाम व्यवस्थाएं ठीक की गई। स्थानीय लोगों एवं शिक्षकों ने विद्यालय की दशा सुधारने पर एकाम एवं स्टॉप टीयर्स संस्था का आभार प्रकट किया। प्रधानाचार्य दिग्विजय शाह, शिक्षक बीएस नेगी, एसपी जोशी, केसी बलूनी, आरके शर्मा, केएल पंत, पीटीए अध्यक्ष नंद किशोर, देवेन्द्र बिष्ट आदि ने स्कूल को बेहतर बनाने पर संस्था का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!