देहरादून। भाजपा मसूरी मंडल ने बंगाल, असम व पुंडुचेरी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने पर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिह चौक पर भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया व आतिशबाजी की। इस मौके पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाया व नृत्य किया।भाजपा की बंगाल, पुडुचेरी व असम में हुई प्रचंड जीत पर जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के बीच आतिशबाजी की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा पर आरोप लगाये जा रहे थे, लेकिन जनता ने मन बना लिया था। बंगाल की सरकार आम मतदाताओं को मत नहीं देने देते थे जिस पर चुनाव आयोग ने कड़े निर्णय लिए व भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया। इसका परिणाम भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। यह मोदी मैजिक का कमाल है जो कहते थे कि मोदी का मैजिक समाप्त हो गया है यह उनके मुंह पर तमाचा है। कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और यह बंगाल, असम व पुंडुचेरी में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा ने साबित किया है कि विकास के मुद्दे पर कितनी मुश्किल हो चुनाव जीता जा सकता था। वहां की सत्ताधारी पार्टी किस तरह जनता को मत देने से रोकती थी व चुनाव जीतती थी लेकिन इस बार चुनाव आयोग की सख्ती व अर्धसैनिक बलों की तैनाती ने निष्पक्ष चुनाव कराये व भाजपा को बड़ी जीत मिली। कहा कि मसूरी से मंत्री गणेश जोशी चार बार चुनाव जीते हैं और आगे भी जीतेंगे। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह जीत जनता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास का प्रतीक है व उत्तराखंड में भी भाजपा जीतेगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की यह बड़ी जीत है।इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, नरेंद मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अरूण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, कुशाल राणा, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, मदन मोहन शर्मा, सतीश ढोडियाल, अनीता सक्सेना, सलीम अहमद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।