पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर कदम उठाएं

नई टिहरी : विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में नगर पालिका मुनिकीरेती में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के सचिव व सीनियर सिविल जज आलोक राम त्रिपाठी ने पालिका कार्मिकों और पर्यावरण मित्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर कदम उठाने को कहा। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पॉक्सो ऐक्ट, साइबर क्राइम सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां ने नशे के दुष्प्रभाव, मोटरयान अधिनियम और साइबर सिक्योरिटी के संबंध में व्याख्यान दिया। पालिका ईओ तनवीर ने बताया कि गंगा सफाई, घाटों की साज-सज्जा और सफाई के लिए पालिका लगातार अभियान चला रही है। इसके बाद सामूहिक रूप से गंगा नदी के किनारे सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने नदी को साफ रखने, सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें, गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *