शिक्षकों ने लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शुरु करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अनुसूचित जाति, जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की तरफ से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आनलाइन जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों ने लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया सहित अन्य मांगों का निस्तारण न होने पर आक्रोश जताया।
प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने कहा कि आनलाइन जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश के जनपदों व ब्लाकों से जुड़े शिक्षकों ने लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू करवाए जाने, इरशाद आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक किए जाने, आरक्षण, रोस्टर, छात्रवृत्ति, स्थानांतरण, वेतन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कहा कि एसोसिएशन पुरानी पेंशन बहाली, पारदर्शी स्थानातंरण व्यवस्था, आशासकीय विद्यालयों में समय पर वेतन, गोल्डन कार्ड में ओपीडी की सुविधा, अन्य राज्य से विवाह कर उत्तराखंड में निवास कर रही अनुसूचित जाति जनजाति की महिलाओं को नियमानुसार आरक्षण का लाभ दिए जाने के लिए संघर्षरत है। कहा कि मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही न होने पर एसोसिएशन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *