जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुछ दिन पूर्व मोहम्मद दीपक के नाम से चर्चाओं में आए दीपक कुमार के फेसबुक अकाउंट से विवादित पोस्ट डालने जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि फेसबुक पर इस प्रकार की विवादित पोस्ट डालने से मुस्लिम समाज को हिंदू समाज के खिलाफ भड़काने का प्रयाय किया जा रहा है।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र दिया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने कहा कि दीपक अक्की कुमार ने अपनी फेसबुक पर एक विवादित पोस्ट डाली है, जिसमें हिंदुओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए बजरंग दल व हिंदू संगठनों को गाली दी गई है। जिसमें मुस्लिम समाज को नसीहत दी गई है कि हिंदू उनकी खाने की थाली को चुरा लेगें। जिसमें भोपाल में हुई हिंसा का उदाहरण दिया गया है। कहा कि इस प्रकार की विवादित पोस्ट से हिंदू मुस्लिम दंगे भड़काने का प्रयास किया जा रहा है, जोकि समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने दीपक कुमार के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।