स्कूटी सवार किशोर की दीवार से टकराकर मौत, एक घायल

हल्द्वानी। मेहरा गांव के पास शनिवार रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल किशोर को हल्द्वानी रेफर किया गया है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय चेतन बिष्ट पुत्र मदन सिंह शनिवार रात 11.30 बजे अपने मित्र ईशान के साथ घर से मल्लीताल की ओर जा रहा था। मेहरागांव हाईडिल के पास पहुंचते ही स्कूटी बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे से उतरते हुए दीवार में जा टकराई। हादसे में चेतन और ईशान को गहरी चोट आई। स्थानीय लोग ईशान को गंभीर हालत में भीमताल सीएचसी ले गए। जहां डॉ. राशिद ने ईशान को प्राथमिक उपचार कर हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहीं चेतन को मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए शव नैनीताल भेजा गया। चेतन के पिता भवन निर्माण का काम करते हैं। चेतन दो भाई-बहन में बड़ा था। इधर, हादसे पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में बने गड्ढे और किनारे बनी नाली हादसे का सबब बने हैं। जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही हैं। उन्होंने लोनिवि से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाली को बंद करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *