उत्तराखंड

तहसील प्रशासन ने गरीब और असहाय को बांटे कंबल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। तहसील प्रशासन देवप्रयाग की ओर से तीर्थनगरी देवप्रयाग तथा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए। तहसीलदार देवप्रयाग मानवेंन्द्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते तहसील प्रशासन द्वारा नगर और आस-पास के क्षेत्रों में रह रहे गरीब मजदूरों, साधु संतों, दिव्यांग और असहाय लोगों को कंबल वितरित करने का निर्णय लिया है। तहसीलदार मानवेंद्र सिंह, राजस्व उप निरीक्षक अर्जुन सिंह पंवार ने राजस्व टीम के साथ नगर और आस पास के क्षेत्रों में गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित किये । तहसील प्रशासन की पहल से भीषण सर्दी झेल रहे गरीब लोगों को काफी राहत भी मिली। क्षेत्र वासियों ने तहसील प्रशासन द्वारा की ओर से गरीब और असहाय लोगों को दी गई सहायता को सराहनीय कदम बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!