कोटद्वार-पौड़ी

कर्मचारियों को बताएं आग से बचाव के तरीके

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अग्निशमन विभाग की ओर से भाबर स्थित ग्रोथ सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों की जानकारी दी गई। कहा कि उपकरणों का प्रयोग कर हम आग जैसी घटनाओं पर तुरंत काबू पा सकते हैं।
अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में बलभद्रपुर व जशोधरपुर स्थित औद्योगिक संस्थानों में अभियान चलाया गया। टीम ने कर्मचारियों को गर्मी के मौसम में आग लगने के मुख्य कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यह जानकारी हमें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए। टीम ने उद्योग क्षेत्रों में लगे अग्निशमन उपकरण के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कर्मचारियों को पंपलेंट वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!